सृजनश्री न्यास
सृजनश्री न्यास की स्थापना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
‘भारतीय चिंतन और साहित्य का संपोषण एवं संवर्धन’ तथा ‘परम्परागत एवं समकालीन विचार विमर्श के विविध पक्षों पर विचार विनिमय’। लोक-भाषा, लोक-साहित्य, लोक-संस्कृति, भारतीय-संस्कृति, कला, साहित्य, समाज, शिक्षा, धर्म, दर्शन, संगीत आदि को केंद्र में रखते हुए उन पर विचार, विमर्श एवं चिंतन के उद्देश्य से गोष्ठियाँ एवं व्याख्यानमाला आदि का फतेहपुर तथा देश-प्रदेश के अन्य स्थानों पर आयोजन। शोध पत्रिका आलोचन दृष्टि के प्रकाशन का स्वायत्त बनाये रखते हुए भविष्य में इसके निर्बाध प्रकाशन के दायित्व का निर्वहन। सृजनश्री न्यास के आयोजनों में प्रस्तुत किये गये विचार, शोध-पत्र एवं आलेख आदि का प्रकाशन। ‘आयोजन, प्रकाशन, तथा तत्सम्बन्धी कार्य हेतु सहयोग और समर्थन का आदान-प्रदान करना’ तथा ‘समान उद्देश्य वाली संस्थाओं एवं न्यासों के साथ मिलकर काम करना।’ कोई व्यक्ति/संस्था भी न्यास में धन देकर सहयोग प्रदान कर सकता/सकती है। न्यास के संरक्षक प्रो. गिरीश्वर मिश्र न्यासी-मंडल के आमांत्रित सदस्य हांगे और न्यास के संपोषण एवं संवर्धन के मार्गदर्शक रहेंगे। न्यास के कोष तथा न्यास के बैंक खाते के संचालन काम न्यास के सचिव द्वारा किया जाएगा। न्यासी मंडल की बैठक में उपस्थिति सदस्यों की बहुमत को- न्यासी मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाने, सदस्यों को हटाने’ तथा रिक्ति की पूर्ति करने का अधिकार होगा। न्यास की बैठक अध्यक्ष या उनकी अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव द्वारा आहूत की जाएगी। न्यास की बैठक सामान्यतः कम-से-कम वर्ष में एक बार होगी, जिसके स्थान एवं समय का निर्धारण अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा किया जायेगा। न्यास के संचालन एवं संवर्धन के लिए अन्य आवश्यक नियमावली बनाने का अधिकार न्यासी मंडल को होगा। सृजनश्री न्यास का प्रधान कार्यालय- आजाद नगर, बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश-212635 रहेगा।
संरक्षक
प्रो. गिरीश्वर मिश्र
(पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा)
307, पार्श्वनाथ मैजेस्टिक फ्लोर्स, वैभव खण्ड, इंदिरापुरम्, गाजियाबाद, उ.प्र.-201014।
न्यासी-मंडल
- अनूप मिश्र : अध्यक्ष, राजीव नगर, यशोदा नगर, कानपुर उत्तर प्रदेश।
- उमाशंकर त्रिपाठी : उपाध्यक्ष, सकुन नगर, सिविल लाइंस, फतेहपुर-उत्तर प्रदेश।
- सुनील कुमार मानस : सचिव, आजाद नगर, बिन्दकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
- योगेश कुमार तिवारी : उपसचिव, आजाद नगर, बिन्दकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
सदस्य
- उदयन मिश्र : अभिलाषा कॉलोनी, निकट वरुणा पुल, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
- अनूप शुक्ल : आख्यान-भवन, राम जानकी पुरम्, वी. आई. पी. रोड़, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
- कमला तिवारी : आजाद नगर, बिन्दकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
- संतोष कुमार तिवारी : ग्राम एवं पोष्ट-कौण्डर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
- रचना मिश्र : राजीव नगर, यशोदा नगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश।
- वर्षा तिवारी : आजाद नगर, बिन्दकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
- सुधीर कुमार तिवारी : आजाद नगर, बिन्दकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।